होली के रंग-बिरंगे रंग समाज में आपसी भाईचारा, उल्लास और उमंग के भरते है रंग : सुधा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विधायक सुभाष सुधा ने शहर वासियों,भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खेली सुखे रंग और फूलों की होली।
होली मिलन समारोह में दिया पानी बचाने का संदेश।

कुरुक्षेत्र 17 मार्च : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि होली के रंग-बिरंगे रंग समाज में आपसी भाईचारा, उल्लास और उमंग के रंग भरते है। यह रंगों पर्व देश का एक अनोखा त्यौहार है। इस त्यौहार में होलिका दहन के साथ ही नफरत और कटुता को भी खत्म करने का प्रण लिया जाता है ताकि समाज में भाईचारा व एकता की भावना का विकास हो सके।
विधायक सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं होली पर्व पर पिपली रोड पर स्थित एक निजी पैलेस में होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। यह होली मिलन समारोह विधायक सुभाष सुधा के विशेष प्रयासों से आयोजित किया गया। इस होली मिलन समारोह में विधायक सुभाष सुधा ने स्वयं प्रत्येक नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया कर्मियों को तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के साथ फूलों की होली का जश्न मनाया। इस जश्न में प्रत्येक नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता और नेता झूमते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद की तरफ से शमिन्द्र शम्मी ग्रुप व हरविन्द्र राणा के ग्रुप में शामिल कलाकारों ने पंजाबी और हरियाणवी लोक नृत्यों और गायन की प्रस्तुती देकर होली मिलन समारोह को मनमोहक और यादगार बनाने का काम किया।विधायक सुभाष सुधा ने नगर वासियों को संदेश देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। सभी त्यौहार सामाजिक सौहार्द का संदेश देते है, सभी को इस पर्व को आपस मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व पर एक-दूसरे के साथ मिलकर त्यौहार मनाना चाहिए। ऐसे में सभी जिलावासी इस वर्ष होली के अवसर पर उमंग व उत्साह के साथ होली की शोभा को बढ़ाए। इस मौके पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी और हल्का वासी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: वस्तानिया की परीक्षा कदाचार मुक्त महोल में संपन्न

Thu Mar 17 , 2022
अररियाजिले के विभिन्न सरकारी मदरसों में गुरुवार को बिहार राज्य मदरसा बोर्ड पटना द्वारा संचालित वस्तानिया समकक्ष आठवीं के परीक्षा कदाचार मुक्त महोल में सम्पन्न हो गया। कुल मिलाकर जिले के सभी सरकारी मदरसा में परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। मदरसा इस्लामिया बोची में 336 […]

You May Like

advertisement