Uncategorized

“रेलवे कॉलोनी एवं क्वार्टरों के रख-रखाव संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन।

(पंजाब) फिरोजपुर 23 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर श्री संजय साहू के प्रभावी एवं दूरदर्शी नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के आईओडब्ल्यू कार्यालय में रेलवे कॉलोनी और स्टाफ क्वार्टरों के रख-रखाव से संबंधित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की समस्याओं को प्रभावी रूप से निवारण हेतु पहली बार एक अनोखा प्रयोग किया गया। इसके अंतर्गत एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें इंजीनियरिंग, विद्युत एवं मेडिकल विभागों के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की संयुक्त उपस्थिति में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की समस्याओं को सीधे तौर पर सुना गया और समस्याओं को लिखित रूप में भी लिया गया ताकि इनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जा सके। इसी क्रम में, अमृतसर में 24.07.2025 को , लुधियाना में 28.07.2025 को और जालंधर सिटी में 29.07.2025 को आईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत निवारण शिविर का संयुक्त आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel