जिला मोगा की आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी की संयुक्त

जिला मोगा की आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी की संयुक्त मीटिंग : 07 अप्रैल को

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] :=

मोगा : आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी की संयुक्त मीटिंग दिनांक बुधवार तिथि 07 अप्रैल को सायं 04-15 बजे भारत माता मंदिर में जिला संयोजका अनमोल शर्मा एवं जिला प्रभारी डाॅ दीपक कोछड़ की अध्यक्षता में होगी। वाहिनी संयोजका ने प्रैस वार्ता में बताया कि इस विशेष मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों हेतु विचार विमर्श किया जाएगा ताकि संगठन को दृढ़ किया जा सके। भारतीय संस्कृति को घर घर पहुँचाने हेतु रूप रेखा बनाई जाएगी। इस प्रकार नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति को अपना कर देश की उन्नति के लिए अमुल्य योगदान प्रदान कर सकें। वाहिनी के जिला प्रभारी डाॅ दीपक कोछड़ ने विशेषकर नौजवान पीढ़ी को इस विशेष मीटिंग में उपस्थिति दर्ज करवाने हेतु आग्रह किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी ने अपना 41वा स्थापना दिवस मनाया:जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह

Wed Apr 7 , 2021
भारतीय जनता पार्टी ने अपना 41वा स्थापना दिवस मनाया:जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह 6 अप्रैल फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर गुरु नगर सुरेंद्र सिंह जिला प्रधान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ पंजाब भाजपा की ओर से स्वच्छ भारत मिशन सेल के इंचार्ज […]

You May Like

advertisement