मेरे आंगन में पधारो गणपति गणेश जी भजन से महंत जगन्नाथ पुरी ने किया भाव विभोर

मेरे आंगन में पधारो गणपति गणेश जी भजन से महंत जगन्नाथ पुरी ने किया भाव विभोर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877

विघ्न हरण मंगल करण जय गणपति महाराज : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 26 सितम्बर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में श्री गणेश महोत्सव के चलते अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने भजनों से वातावरण ऐसा भक्तिमय बना दिया कि हर कोई नाचने को मजबूर हुआ।
महंत जगन्नाथ पुरी के मेरे आंगन में पधारो गणपति गणेश जी भजन से हर कोई भाव विभोर हो उठा। विघ्न हरण मंगल करण जय गणपति महाराज भजन ने भी सभी को मस्त कर दिया। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि भगवान शिव माता पार्वती के पुत्र भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी पूजा से पहले भगवान श्री गणेश की वंदना, स्तुति के बिना पूजा नहीं शुरू की जाती है। ऐसा नहीं करने से फल की प्राप्ति नहीं होती है। भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करने से पढ़ाई में आने वाली जितनी भी विघ्न-बाधाएं है, वह शीघ्र ही दूर हो जाती है। धार्मिक कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान श्री गणेश को जरूर याद किया जाता है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद व बिल्लू पुजारी इत्यादि भी मौजूद रहे।
भजनों का गुणगान करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मनगरी को हरा भरा करने का एच.ई.एस. निरंतर अभियान जारी

Tue Sep 26 , 2023
धर्मनगरी को हरा भरा करने का एच.ई.एस. निरंतर अभियान जारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 एच.ई.एस.के पौधारोपण अवसर पर पहुंचे विधायक व सांसद। कुरुक्षेत्र, 26 सितम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को चारों ओर से हरा भरा करने का हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी (एच.ई.एस.) का अभियान निरंतर जारी है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement