यूपीएचसी सीबीगंज में Earth Day पर पर्यावरण संरक्षण हेतु सराहनीय पहल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सीबीगंज, Earth Day के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) सीबीगंज में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में Inner Wheel Club Glory Plus का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मिट्टी के घड़े (परिंडे) डॉ. मधु गुप्ता द्वारा वितरित किए गए। ये घड़े मरीजों, उनके परिजनों तथा स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को दिए गए, ताकि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में इन्हें रखकर पक्षियों को पानी उपलब्ध करा सकें। साथ ही Inner Wheel Club Glory Plus की सदस्यों ने भी इन परिंडों को अपने-अपने घरों पर स्थापित कर पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश भी दिए गए। लोगों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे कचरे का उचित निपटान हो सके और प्रदूषण में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा कपड़े या जूट के बैग अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ—हिर्देश, सरिता, सूरज, मोनू—तथा Inner Wheel Club Glory Plus की सक्रिय सदस्य—अफज़ा, अनीता, सुनीता, रीना गुप्ता, वैशाली, डॉ. ममता पराशर, डॉ. कविता पांडे, सुरभि सचिन पाठक, अंजू वैशाली—की विशेष सहभागिता रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसाधनों की बचत और पृथ्वी को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य - नेहा मलय

Thu Apr 23 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बहजोई स्थित भगत जी इन्टरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस का कार्यक्रम, बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया जिसकी शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भाषण, कविताएँ और नारे प्रस्तुत किए।इस अवसर पर विद्यालय परिसर […]

You May Like

advertisement