सांसद गीता शाक्य के स्वागत को मची होड़

छिबरामऊ कन्नौज
सांसद गीता शाक्य के स्वागत को मची होड़
वीं वी न्यूज़ संवाददाता अखिलेश सविता राजू

  • चांदी के मुकुट, बुध्द प्रतिमाएं और शाल आदि भेंटकर किया गया सम्मानित

शाक्य समाज ने सौरिख रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा द्वारा राज्यसभा सांसद चुनी गई गीता शाक्य का जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत करने की समाज के लोगों में होड़ मच गई। हालत यह हो गई कि लोगों ने उन्हें 51 किलो की माला के अलावा चांदी के मुकुट तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। काफी देर तक स्वागत समारोह चला। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में शाक्य समाज के लोगों से भाजपा को वोट और सपोर्ट करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री व क्षेत्रीय भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, भाजपा मंडल महामंत्री आनंद कुमार सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष उषा उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुणा कुमारी शाक्य, गंगा शर्मा, शिव देवी चौहान, संजीव चौहान, प्रमोद राजपूत, गौरव शाक्य, बृजेश शाक्य, सभासद हरिशरण शाक्य, अतुल वर्मा, मुनीष मिश्रा आदि काफी लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाई विवेकानंद जयंती।

Tue Jan 12 , 2021
भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाई विवेकानंद जयंती।गुरसहायगंज से सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट भारत विकास परिषद के तत्वाधान में युवा दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया जिसमें स्वामी जी के जन्मदिन पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement