जिलाधिकारी से दबंगई के बल पर खोखा हटाने की शिकायत, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी पर कार्यवाही की मांग

जिलाधिकारी से दबंगई के बल पर खोखा हटाने की शिकायत, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी पर कार्यवाही की मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में पिछले एक दशक से लगे फुटपाथ पर खोखे को दबंगई के बल पर हटाने के मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत करके कार्यवाही की मांग की है।
कस्बा के मोहल्ला रबर फैक्ट्री वार्ड 10 निवासी भूरे ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया नगर पंचायत कार्यालय के पास उसका खोखा पिछले एक दशक से रखा है।मुख्य बाजार में और खोखे भी रखे है।लेकिन एक नगर पंचायत कर्मी पराग डेयरी लाइसेंस के नाम पर उसका खोखा जबरजस्ती हटाकर पराग डेयरी का खोखा लगाना चाह रहा है।करीब एक सप्ताह पहले रात में कुछ लोगो ने उसके खोखे को तोड़कर सारा सामान निकाल दिया।जानकारी होने पर जब उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया।आरोप है उसके साथ मारपीट की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया।बताया अब नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल उसे खोखा हटाने का नोटिस दे दिया है।जबकि बाकी खोखे फुटपाथ पर लगे है।उनको नहीं हटाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामगंगा चौबारी मेले में प्रशासन की रही कड़ी निगरानी, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Thu Nov 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को बरेली के रामगंगा चौबारी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जिसे देखते हुए प्रशासन […]

You May Like

Breaking News

advertisement