मकान का ताला तोड़कर जेबर नकदी चोरी, एसएसपी से शिकायत

मकान का ताला तोड़कर जेबर नकदी चोरी, एसएसपी से शिकायत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना सिरौली क्षेत्र के गांव शिवपुरी की रहने वाली महिला रजनी पत्नी रामबाबू ने घर में हुई चोरी की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महिला रजनी ने बताया कि 11 जनवरी को पति के साथ मायके अपने भाई को देखने गयी थी। प्रार्थिनी के भाई का हाथ टूट गया था। मकान में ताला लगा था। रजनी के मकान से लगा हुआ रजनी की सास ओमवती का मकान है, जो कम दिमाग की महिला है। महिला का आरोप हैं की 13 जनवरी को योगेन्द्र उर्फ पप्पू व रामकिशोर, आकाश पुत्रगण नत्थू लाल निवासी ग्राम शिवपुरी थाना सिरौली ने प्रार्थिनी के मकान का ताला ओमवती के सामने तोड़ डाला। प्रार्थिनी की सास को बाजार भेज दिया तभी उपरोक्त तीनों लोग एक राय होकर प्रार्थिनी के मकान के अन्दर रखा जेवर जिसमें एक तोला सोने की चैन, 9 ग्राम सोने की झुमकी, चाँदी की पाजेब एक जोड़ी वजन लगभग 300 ग्राम हसली, वजन लगभग 250 ग्राम चांदी के खहुआ. वजन 150 ग्राम व 37 हजार रुपए नकद जो घर में लोन जमा करने को रखे थे चोरी कर लिए, चोरी की सूचना पाकर प्रार्थिनी अपने पति के साथ वापस ससुराल आई और रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाने में प्रार्थना पत्र दिया परन्तु प्रार्थिनी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की
गयी। मुल्जिमान ने वर्ष 2018 में प्रार्थिनी की एक गाय व बछड़ा चोरी कर लिया था जिसे पुलिस ने वापस दिलाया था। दिनांक 3 जनवरी 2025 को उपरोक्त मुल्जिमानों ने प्रार्थिनी के घर से एक पैन ड्राईव भी चोरी कर ली थी जिसमें प्रार्थिनी के आवश्यक डाक्यूमेन्ट का डाटा था। मुल्जिमानों के प्रभाव की बजह से थाना पुलिस प्रार्थिनी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।आज महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षक

Sat Jan 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षक किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अग्निशमन यंत्र की मौजूदा स्थिति को बारीकी से परखा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों की सुरक्षा से बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं किया जाए।कुछ माह […]

You May Like

advertisement