अयोध्या: प्रधानाचार्य का स्थानांतरण कराने की शिकायत डीएम से लेकर पीएम तक

अयोध्या:——- 24 नवंबर 2022
प्रधानाचार्य का स्थानांतरण कराने की शिकायत डीएम से लेकर पीएम तक
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
जनपद के तहसील बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के कमपोजिट परिषदीय विद्यालय बल्लीपुर में एक शिक्षिका के कार्यशैली से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा शिक्षिका के विरुद्ध मुख्यमंत्री जिला अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर शिक्षिका को विद्यालय से हटाए जाने की मांग की गई है। ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान शीला देवी, बीडीसी सदस्य राहुल दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दुबे, मुकुल आनंद, जितेंद्र प्रसाद, पवन कुमार, शिवपूजन, महेश, रणंजय प्रताप सिंह सहित कई ग्रामीणों द्वारा शिकायत पत्र भेजकर विद्यालय की शिक्षिका कंचन को विद्यालय से दूसरी जगह हटाए जाने की मांग की गई है। आरोप है कि उनके बच्चे कम अपोजिट विद्यालय के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। विद्यालय में तैनात शिक्षिका कंचन पठन-पाठन में रुचि नहीं लेती हैं। स्कूल में किसी न किसी से तेज आवाज में लड़ाई झगड़ा भी करती रहती है। पठन-पाठन के समय में अक्सर स्कूल में घूम घूम कर मोबाइल से बात किया करती हैं। जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। विद्यालय से इनका तबादला कराया जाना चाहिए। जिससे स्कूल का माहौल साथ पूर्ण हो सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਵੀਪ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ

Thu Nov 24 , 2022
ਸਵੀਪ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ। ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ ਵੋਟ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਪੋਲ ਕਰਨਾ ਅਤਿ-ਜ਼ਰੂਰੀ =ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਭੁੱਲਰ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 24 ਨਵੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਜੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸਿੰਘ ਆਈ ਏ ਐਸ ਜੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement