बेटी के ससुर संग तीसरी बार फरार हुई महिला, पुलिस में की शिकायत

बेटी के ससुर संग तीसरी बार फरार हुई महिला, पुलिस में की शिकायत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने ही दामाद के पिता यानी समधी के साथ फरार हो गई। यह घटना अब परिवारों के लिए गहरी परेशानी का कारण बन चुकी है। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी तीन बार समधी के साथ जा चुकी है, लेकिन बच्चों की परवरिश के चलते वह हर बार उसे माफ करता रहा। इस बार 11 अप्रैल को जब वह घर से बाहर था, तब पत्नी फिर से समधी के साथ फरार हो गई। इस बार उसने हद पार कर दी है। पति का दर्द छलकते हुए कहा ऐसी मां के होने का क्या फायदा, जिसने अपनी ही बेटी का घर तोड़ने जैसा काम किया। पत्नी की हरकतों की वजह से न सिर्फ उसका परिवार टूटा है, बल्कि उसकी बेटी की शादीशुदा जिंदगी भी संकट में पड़ गई है।
पति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2022 में बदायूं शहर के एक मोहल्ले के युवक से की थी। इस रिश्ते के चलते समधी का घर आना-जाना होता था और इसी दौरान उसकी पत्नी के समधी से संबंध बन गए। बेटी के पिता का कहना है कि पत्नी ने यह कदम उठाने से पहले अपनी ब्याही बेटी के बारे में भी नहीं सोचा, जिसकी जिंदगी अब परेशानी और शर्मिंदगी में घिर गई है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो - विश्व हिंदू परिषद

Sun Apr 20 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो – विश्व हिंदू परिषद केद्र सरकार बंगाल के हिन्दुओं की सुरक्षा हेतु अविलंब कठोर कदम उठाए – विवेक ,प्रान्त सहमंत्री विहिप आज विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल में हो रहे हिन्दुओं की प्रताड़ना, हत्याएं व धार्मिक स्थल […]

You May Like

advertisement