बरेली: डीएम से की प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की शिकायत

डीएम से की प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की शिकायत

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी बाईपास पर मौजूद प्लाट पर दबंग भूमाफिया के द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्लाट मालिक ने जिला अधिकारी से लिखित शिकायत की है। जानकारी के अनुसार गांव नौगमा घाटमपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह और रामौतार ने गांव उनासी निवासी सुखपाल मौर्य से 5 मई 2022 को फतेहगंज पश्चिमी हाईवे बाईपास पर 278 वर्ग गज का प्लॉट बतौर बैनामा खरीदा था। शिकायत पत्र के मुताबिक एक एडवोकेट समेत कस्बे के मोहल्ला भिटौरा निवासी कुछ लोग दबंगई के बल पर प्लांट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है राजस्व विभाग के लोग भी दबंग से मिले होने के कारण शिकायत के बावजूद पैमाइश करके मामले को नहीं निपटाना चाह रहे हैं। पीड़ित प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह ने आज बरेली जिलाधिकारी के यहां जाकर लिखित शिकायत की है। पीड़ित प्रेम सिंह ने बताया 5 /3/ 2022 को 278 वर्ग मीटर गाटा संख्या 219 व 221 ग्राम उनासी निवासी खेत मालिक सुखपाल मौर्य पुत्र भूपराम से बजरिया पंजीकृत बैनामा क्रय की है। उक्त भूमि पर प्रवेंद्र अग्रवाल, मुकेश सिंह, निर्मला, रघुवीर, बलबीर आदि व्यक्ति लगातार कब्जा नाजायज को प्रयासरत हैं। और उन्होंने बताया प्रवेंद्र अग्रवाल अपने वकील होने का नाजायज फायदा उठाकर जबरन संपत्ति हड़पने को आमादा है। पीड़ित प्रेम सिंह ने बताया हमने उस खरीदे प्लांट को कब्जा होने से रोकने के लिए कई बार तहसील व थाने पुलिस से शिकायत की गई। परंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। और बताया कि इन दबंग लोगों को राजनीतिक संरक्षक प्राप्त है। इस कारण तहसील एवं पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उसे जान माल का खतरा है। पीड़ित प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह ने जिला अधिकारी के यहां जाकर शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जमीन कब्जा मुक्त करने की मांग की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त

Wed Oct 11 , 2023
स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति प्रशासन ने की जब्त कर नोटिस चस्पा किया।जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर फतेहगंज पश्चिमी स्मैक तस्कर शराफत हुसैन […]

You May Like

advertisement