वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दबंगों व्दारा घर में घुसकर नाबालिग किशोरियों से की छेड़छाड़ करने की शिकायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दबंगों व्दारा घर में घुसकर नाबालिग किशोरियों से की छेड़छाड़ करने की शिकायत

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। जहां गांव के कुछ दबंगों ने घर में घुसकर दो नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं नाबालिग किशोरियों की मां ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना बिथरी चैनपुर के गांव में रहने वाली महिला का आरोप है कि 20 दिसम्बर को लगभग दो बजे अपने गांव रजऊ परतपुर अपनी मां को देखने के लिए गई थी। उसकी बड़ी बेटी उम्र 14 वर्ष और छोटी बेटी अर्पित उम्र लगभग 12 वर्ष है वह घर पर अकेली थी।
इसी बीच गांव के दबंगों ने अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने एक बेटी के कपड़े तक फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गए। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्धरापुर आज़मगढ़: वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Fri Dec 23 , 2022
थाना- कन्धरापुर वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना का विवरण- वादिनी विभा सिंह पत्नी राजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम कम्हेनपुर थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ ने दिनांक 28.05.2022 को लिखित तहरीर दिया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 145/2022 धारा 419/420/467/468/471/504/506/406 भादवि बनाम 1. लक्ष्मी सिंह पत्नी दिलबहादुर सिंह उर्फ […]

You May Like

Breaking News

advertisement