मेंहनगर तहसील परिसर में मनाया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस 28 प्रार्थना पत्र में तीन का हुआ निस्तारण

मेंहनगर तहसील परिसर में मनाया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस 28 प्रार्थना पत्र में तीन का हुआ निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मेहनगर तहसील सभागार में किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी संत रंजन ने वादकारियों से क्रमशः प्रार्थना पत्र लिया। कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 03 प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ शेष 25प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभागों को निस्तारण हेतु हस्तांतरित कर दिया गया। पुलिस विभाग से 07 और राजस्व से 17,शिक्षा से01,विकास 03 प्रार्थना पत्र पड़े । आए हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उप जिला अधिकारी संत रंजन ने कहा कि तत्काल प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराएं इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। तहसीलदार रानी गरिमा जायसवाल व नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह सहित मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी निरुपमा वर्मा , पुर्ती इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, नगर पंचायत अशोक कुमार दुबे, थाना मेहनगर अभिषेक कुमार सिंह, तरंवा, गंभीरपुर सहित समस्त लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन 77 शिकायतों में 7 का निवारण

Sun Sep 4 , 2022
कन्नौजसंपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन 77 शिकायतों में 7 का निवारण✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदीसम्पूर्ण समाधान दिवस मे आने वाली शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना सुनिश्चित करें। एक ही शिकायत की पुनरावृत्ति न होने पाये। जनता के विश्वास को बनाये रखा जाये। निस्तारण […]

You May Like

Breaking News

advertisement