जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

शासन की मंशानुरूप के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण करने के दिए निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके प्रति संवेदनशील रहे तथा आम जनमानस के बीच जागरूकता पैदा करें कि वे अपनी समस्याएं स्वयं लेकर आएं, किसी बिचौलिया का सहारा ना लें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, पूर्ति, विकास, चकबन्दी, विद्युत, नगर विकास एवं लोक निर्माण आदि विभागों से संबंधित 98 शिकायते प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में निवासी ग्राम बरगवां ने गांव के दबंगों द्वारा खेत में खड़ी फसल को नुकसान व पेड़ काटने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार/ एसएचओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एक आवेदक ग्राम फरीदपुर परगना रिछा द्वारा गांव के दबंग एवं भूमाफिया द्वारा तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ फरीदपुर को तत्काल तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक देहात मुकेश चन्द्र मिश्रा, परियोजना निदेशक डूडा चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर, तहसीलदार बहेड़ी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी व वर्कशॉप सुविधाओं का आम जनता भी कर सकेगी उपयोग : विश्राम कुमार मीणा

Tue Jan 6 , 2026
प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों के लिए किया विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च। कुरुक्षेत्र, (अमित )5 जनवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अब सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशाप सुविधाओं का उपयोग आम जनता भी कर सकेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों के लिए एक विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement