राम वन गमन पथ परियोजना के पहले चरण का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा करें – श्री अन्बलगन पी, शिवरीनारायण में राम वन गमन पथ का पर्यटन सचिव ने किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 25 फरवरी, 2022/ पर्यटन सचिव श्री अन्बलगन पी ने जिले के शिवरीनारायण में राम वन गमन पथ का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राम वन गमन परियोजना के प्रथम चरण के कार्यों- मुख्य प्रवेश द्वार, मूर्ति निर्माण, राम वन गमन पथ के अंदर घाट निर्माण का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिये। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।
पर्यटन सचिव ने उक्त निर्माणाधीन कार्याें का सघन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिवरीनारायण में श्रीराम की मूर्ति स्थापना के लिए स्थल का अवलोकन किया। इसके पूर्व श्री अन्बलगन, कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला भगवान श्री राम के मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजनी तिवारी, एस डी एम जांजगीर श्रीमती नंदिनी साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारीगण,तहसीलदार ,नगर पंचायत की सीएमओ संध्या वर्मा सहित राम वन गमन पथ निर्माण एजेंसी विभागीय अधिकारी, श्री पुर्णेंद्र तिवारी,नगर पंचायत शिवरीनारायण के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संशोधित समाचार मालखरौदा में रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन शिविर -25 फरवरी को

Fri Feb 25 , 2022
जांजगीर-चांपा, 25 फरवरी , 2022/ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा मालखरौदा में रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 25 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से शासकीय आई.टी.आई. मालखरौदा में किया जा रहा है। नया रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण का कार्य प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement