कंप्यूटर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के ओएसडी के साथ की मीटिंग, मांगे ना माने जाने पर संघर्ष को सड़कों पर लाने का ऐलान

14 जुलाई 2022 अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर अध्यापकों द्वारा कंप्यूटर अध्यापक पंजाब (महिला विंग) के बैनर तले बीती 9 जुलाई को बारिश में संगरूर में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष अपनी जायज मांगों को लागू करवाने के लिए रोष रैली का आयोजन किया गया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी मीटिंग मुख्यमंत्री के ओएसडी नवराज बराड़ के साथ फिक्स करवाई गई। आज मैडम राजवंत कौर के नेतृत्व में कंप्यूटर अध्यापकों के एक शिष्टमंडल ने इस मीटिंग में भाग लेते हुए ओएसडी नवराज बराड़ को कंप्यूटर अध्यापकों की जायज मांगों के संबंध में अवगत करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मैडम राजवंत कौर अन्य कंप्यूटर अध्यापक नेताओं ने बताया कि ओएसडी नवराज बराड़ द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से सुना गया और इसका समाधान करवाने के लिए अगले 2 दिन के अंदर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के साथ पैनल मीटिंग फिक्स करवाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर कंप्यूटर अध्यापक नेताओं ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार द्वारा पिछली सरकारों की तरह ही उनके जायज हक बहाल ना करते हुए उनके साथ टालमटोल वाली नीति अपनाई गई तो वह संघर्ष को सड़कों पर ले आएंगे और इसकी निरोल जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को रेगुलर करने के संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन को यथावत लागू किया जाए, सभी कंप्यूटर अध्यापकों को बिना शर्त शिक्षा विभाग में मर्ज करते हुए उनके बनते सभी लाभ दिए जाएं, कंप्यूटर अध्यापकों पर छठा वेतन आयोग लागू किया जाए। अन्य के अलावा इस अवसर पर सुखवीर कौर बाठ लुधियाना, निशु अरोड़ा पटियाला, मनजीत कौर जालंधर, रजनी जालंधर, रेनू गुप्ता अमृतसर, हरप्रीत कौर बड़ैच लुधियाना, सीमा कौर पटियाला, रुपिंदर कौर गुरदासपुर, मनदीप कौर गुरदासपुर, गुरप्रीत कौर गुरदासपुर के साथ-साथ अन्य कंप्यूटर अध्यापक नेता भी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन – मीटिंग के संबंध में जानकारी देते हुए कंप्यूटर अध्यापक नेता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਐਲ.ਆਈ. ਸੀ. ਨੇ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਸਕੂਲ ਦੇ 25 ਹੋਣਹਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਕੀਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ</em>

Fri Jul 15 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 14 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= 10ਵੀਂ ਅਤੇ 12ਵੀਂ ਜਮਾਤਾਂ ਦੀ ਬੋਰਡ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 25 ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਭਾਰਤੀਆ ਜੀਵਨ ਬੀਮਾ ਨਿਗਮ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਬ੍ਰਾਂਚ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਕੂਲ ਵਿਚ ਆਯੋਜਿਤ ਸਨਮਾਨ ਸਮਾਰੋਹ ਵਿੱਚ ਸ. ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਬਰਾਂਚ ਮੈਨੇਜਰ,ਅਰਵਿੰਦ […]

You May Like

Breaking News

advertisement