एम्स रायबरेली में चल रहे समर कैंप का समापन

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

एम्स रायबरेली में चल रहे समर कैंप का समापन

एम्स रायबरेली में 18 मई से 27 मई तक चल रहा समर कैंप सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है। डॉ सुनीता सिंह की अध्यक्षता में क्रेच समिति द्वारा आयोजित समर कैंप समापन समारोह में छोटे बच्चों हेतु एक रंगारंग एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ अमिता जैन, उप निदेशक प्रशासन कर्नल अखिलेश सिंह एवं वित्तीय सलाहकार कर्नल यू एन राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा साइंस एग्जीबिशन प्रस्तुत की गई, जिसमें जल घनत्व (Water Density), हल्दी एवं डिटर्जेंट मिलाने पर रंग परिवर्तन जैसे रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने इन प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को सरल एवं आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कैप्टन अमेरिका, काशी बाई, माता सीता आदि विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। कुछ बच्चों ने वॉइस मिमिक्री प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारियों एवं अभिभावकों द्वारा खूब सराहा गया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समर कैंप के इस आयोजन ने बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर सार्वजनिक अवकाश 28 मई को: डीएम

Wed May 27 , 2026
_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर सार्वजनिक अवकाश 28 मई को: डीएम_ रायबरेलीः- 27 मई 2026जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39 (2)/2016 दिनांक-17.11.2025 द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2 (1) में वर्ष 2026 के […]

You May Like

advertisement