आज़मगढ़:भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के उपरांत शोक सभा का आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के उपरांत शोक सभा का आयोजन

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की उपस्थिति में जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व पूर्व राज्यपाल राजस्थान व हिमाचल प्रदेश स्व. कल्याण सिंह की मृत्यु के उपरांत शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालगंज नरेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बहुत कम लोग इस धरती पर इतिहास बनने के लिए जन्म लेते हैं। कल्याण सिंह इतिहास बनाकर हम सबके बीच से चले गए। कल्याण सिंह के साथ कार्य करने का सौभाग्य मुझे भी मिला वह आजमगढ़ में भी भाजपा को मजबूत देखना चाहते थे। आज के दिन राजनीति की बात नहीं करना चाहता। लेकिन उनकी इच्छा को देखते हुए हम सब को आजमगढ़ में भी कमल खिलाने का संकल्प लेकर उनके सपने को पूरा करना है। यही हम आजमगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि कल्याण सिंह भले ही हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनके कार्य हम सब को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह के जाने से भारतीय जनता पार्टी की बहुत बड़ी छति हुई है जिसे लम्बे काल तक भरना सम्भव नहीं है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि कल्याण सिंह कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहते थे कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण था।
मेरे पिता पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा की निर्मम हत्या के बाद वह हमसे मिलने आए और लगातार फोन से हमारे परिवार का हाल चाल लेते रहे। उनका मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता रहा । कल्याण सिंह जी का जाना भाजपा और मेरी व्यक्तिगत छति है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह जी ने बाबरी विध्वंस के बाद सभी जिम्मेदारी अपने ऊपर लगे थे हुए सत्ता का परित्याग कर दिया। उन्होंने कहा था कि राम लला के लिए मैं ऐसी सैकड़ों सत्ता कुर्बान कर सकता हूं।
शोक सभा को तीजा राम, अरविंद जायसवाल, दिवाकर सिंह, सचिदानंद सिंह, माला द्विवेदी, लक्ष्मण मौर्य, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, डा. श्याम नारायण सिंह, दुर्गविजय यादव, विनोद राजभर ने भी सम्बोधित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर, पंकज सिंह कौशिक, बृजेश यादव, हरीश तिवारी, सूरज श्रीवास्तव, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, राकेश सिंह, विनोद उपाध्याय, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेतिया के वाल्मीकि नगर विधानसभा से विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अजय चौबे कुरुक्षेत्र पहुंचे

Mon Aug 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 पूर्वांचल प्रकोष्ठ की अहम बैठक में विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बनी रणनीति। कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त :- कुरुक्षेत्र के सर्किट हाउस में बेतिया के वाल्मीकि नगर विधानसभा से विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ (रिंकु सिंह) के बहुत करीबी मित्र […]

You May Like

advertisement