आज़मगढ़:पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ अयोध्या श्री राम जन्म भूमि के नायक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल हिंदू गौरव परम श्रद्धेय कल्याण सिंह के निधन पर अतरौलिया नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक कुमार जायसवाल के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन करके पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विवेक जायसवाल ने बताया कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी दलितों व पिछडों के मसीहा थे। आज दलित तथा पिछड़े समाज ने अपने मसीहा को खो दिया। उन्होंने कहा की स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को सत्ता का लालच नहीं था। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के समय हिंदू गौरव हिंदू हृदय सम्राट माननीय कल्याण सिंह जी ने मंदिर निर्माण हेतु अपनी सरकार की कुर्बानी देकर यह सिद्ध कर दिया। परम श्रद्धेय कल्याण सिंह के निधन से हिंदू समाज के गौरव का एक जन नायक का अंत हो गया। इस मौके पर उमेश चंद्र जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, गोपाल, राम जतन मोदनवाल, हरिनाथ निषाद सुंदर निषाद, सुरेंद्र निषाद, शैलेश सोनकर राजू सोनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में दाखिला लेकर सुनहरा भविष्य बना सकते हैं विद्यार्थी, आवेदन की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर

Mon Aug 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का अंग्रेजी विभाग 1961 में स्थापित हुआ था। विभाग का अंग्रेजी साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है।अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि वर्मा ने बताया […]

You May Like

advertisement