बिहार:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर,पूर्व सांसद पप्पू सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर,पूर्व सांसद पप्पू सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानन्द सिंह के निधन से बिहार के राजनैतिक क्षितिज का एक दमदार सितारा सदा के लिये औझल हो गया उनके देहावशान की खबर सुनकर मन अत्यंत ही व्यथित और दुखी हो गया। उक्त बातें अपने शोक संवेदना में पूर्व सांसद कांग्रेस नेता उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कही। श्री सिंह ने कहा कि उनके निधन से ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने बल्कि बिहार ने एक प्रतिभा सम्पन्न राजनेता खो दिया। सदानन्द बाबू जीवन पर्यन्त पीछड़ों, गरीबो, अकलियतों और असहायों की लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन से जो शुन्यता पैदा हुई है उसे भरा नहीं जा सकेगा। सदानन्द बाबू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के रुप में अपने कर्त्तव्यों का सम्यक रुप से निर्वहन किया।उदय सिंह ने कहा कि उन्हें जिस पद पर बिठाया गया वही पद गौरवान्वित हुआ। जीवन का अवसान ही शरीर का धर्म है परन्तु आत्मा नित्य है। ईश्वर उनके आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं उनके परिवार तथा उनके समर्थकों को धेर्य धारण करने की शक्ति दे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर,पूर्व सांसद पप्पू सिंह

Wed Sep 8 , 2021
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर,पूर्व सांसद पप्पू सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानन्द सिंह के निधन से बिहार के राजनैतिक क्षितिज का एक दमदार सितारा सदा के लिये औझल हो गया उनके देहावशान की खबर सुनकर मन अत्यंत ही व्यथित और […]

You May Like

Breaking News

advertisement