कांग्रेस नेता देवेन्द्र ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त

कांग्रेस नेता देवेन्द्र ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त।
अररिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रानीगंज प्रखंड निवासी देवेन्द्र ठाकुर के निधन पर अररिया जिला कांग्रेस कमिटी ने शोक व्यक्त किया है। देवेन्द्र ठाकुर काफी समय से बिमार चल रहे थे। इनकी राजनितिक शुरुआत यूथ कांग्रेस से हुई 1978 में युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे।1978 से ही ग्राम पंचायत बिसटोरिया के मुखिया भी रहे। 1980 से 86 तक पुर्णिया जिला में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे। युथ कांग्रेस के प्रदेश स्तर पर जेनरल सेक्रेटरी,जिला अनुसाशन कमिटी के अध्यक्ष, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलिगेट के साथ साथ ए आई सी सी के मेंबर भी रहे। अररिया जिला कांग्रेस कमिटी ने अंतिम विदाई पर कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर सम्मान पुर्वक सलामी के साथ दाह संस्कार किया गया।
शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, विधायक आबिदुर्रहमान, पुर्व विधायक जाकिर हुसैन खान जिला प्रवक्ता सिबतैन अहमद,सेवादल प्रदेश महासचिव आबिद हुसैन अंसारी, शंकर प्रसाद साह,अखलाकुर्रहमान,शाद अहमद,अंमबृष राहुल, रिश्ते कुमार,सरोज सिंह, सत्यनारायण महतो, रामधारी बाबु, योगेन्द्र प्रताप, सुरेश ठाकुर, बालकृष्ण यादव, कुमारी माला, के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी शामिल थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन सुराज अभियान के राजा पाकर प्रखंड समिति का गठन

Wed Sep 7 , 2022
जन सुराज अभियान के राजा पाकर प्रखंड समिति का गठन आम सभा में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सदस्य हाजीपुर(वैशाली)जन सुराज अभियान के तहत वैशाली जिले के राजा पाकर में एक महत्वपूर्ण आमसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक तरीके और सर्वसम्मति से राजा पाकर प्रखंड समिति के […]

You May Like

Breaking News

advertisement