डॉ कनैहिया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर दी बधाई
अररिया से मो माजिद
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डा कन्हैया कुमार एंव वडगांव विधानसभा गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी के कांग्रेस में शामिल होने पर अररिया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा एवं जिला प्रवक्ता सिबतैन अहमद सहित सभी कांग्रेसियों ने बधाई दी है। जिला प्रवक्ता सिबतैन अहमद का कहना कि डा कन्हैया कुमार के आने से कांग्रेस को बिहार में मजबूती मिलेगी जो युवाओं में जोश भरने का कार्य करेगी। बधाई देने वालों में अररिया विधायक आबिदुर्रहमान, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान उपाध्यक्ष डा सदरे आलम, औवेस यासीन, शंकर प्रसाद साह,साद अहमद, खालिद हुसैन , मासूम रेजा, आबिद हुसैन अंसारी, विक्रम कुमार यादव, सुशिला साह, इरशादुर्रहमान, अखलाकुर्रहमान, गालिब उर्फ चुन्ना,ईबरार सिद्दीकी,पवन लाल मंडल, शशिभूषण झा, रविन्द्र यादव, मनोज कुमार उर्फ पप्पू यादव आदि शामिल हैं।