मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी
नगर के अंबेडकर पार्क में धरना देकर जताया विरोध
मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारे बाजी अपनी आमरयादित भाषा में बदलाव मुख्यमंत्री। शर्मा
रुद्रपुर:उतराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की गई महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी को कांग्रेसी भड़क गए। जिसके विरोध में उनहोंने नगर के अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए उतराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विरुद्ध नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बता दें कि उतराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के जीन्स पहनने पर महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिसे लेकर कांग्रेस सहित अनेक महिला संगठनों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस के चलते रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा के नेत्रत्व में कांग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर सीए तीरथ सिंह रावत के विरुद्ध नारे बाजी की। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि सीएम पद खुद मे बड़े मायने रखता है। एक जिम्मेदार नागरिक को महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचने की जरूरत है। उनहोंने ने कहा जहाँ एक तरफ भाजपा महिला संमान का पहाड़ा,पढाती है वही दूसरी तरफ सूबे के मुखिया तीरथ सिंह रावत महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी का प्रयोग कर रहे हैं।उनहोंने कहा कि यह एक मुख्यमंत्री के लिए शर्मनाक है। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा न महिलाओं का सम्मान करना जानतीं हैं और न ही उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणी से बाज आ रही हैं। उनहोंने ने कहा कि देश में महिलाओं को पुरुषों के सम्मान पूर्वक देखा जाता है। उतराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक अनपढ़ और जाहिल। मुख्यमंत्री का परिचय दिया है। श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए उतराखण्ड की नारी शक्ति से मंच पर आकर माफ़ी मांगनी चाहिए। इस दौरान नंदलाल,बबिता बैरागी,सरोज रानी,कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, पूर्व सभासद इंदरजीत सिंह,इरशाद अंसारी,ममता रनी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश में यूपी को फिर मिला पहला स्थान

Sun Mar 21 , 2021
यूपी की सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण प्रणाली (पीडीएस) अब पूरी तरह से पारदर्शी हो गई है. यूपी (UP) देश में पहला राज्य बन गया गया है जहां पर 99 फीसदी से अधिक लाभार्थियों को बायोमेट्रिक पहचान के जरिए राशन मिलने लगा है.वैशवारा न्यूज नेटवर्क लखनऊ:   खाद्यान्न बांटने के मामले में कभी सबसे […]

You May Like

advertisement