कांग्रेस ने हिमंता बिस्वा सरमा का फूंका पुतला

कांग्रेस ने फूंका हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला।

जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहा, आज़मगढ़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया।

यह पुतला दहन उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष , राज्य सभा सांसद एवं प्रख्यात दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया गया। कांग्रेसजनों ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि “देश की राजनीति में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है। एक वरिष्ठ दलित नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति इस तरह की टिप्पणी न केवल उनका, बल्कि पूरे समाज का अपमान है। कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्यों का पुरजोर विरोध करती है और हम मांग करते हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा तत्काल देश की जनता से माफी मांगें।”

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की तथा असम के कार्यवाहक मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की।

पुतला दहन में रियाजुल हसन , राजाराम यादव, राहुल राय , नजम शमीम , गिरीश चंद्र चतुर्वेदी , बेलाल बेग, मुन्नू यादव , चंद्रपाल सिंह यादव , पूर्णमासी प्रजापति , दिनेश यादव , अजीत राय , गोपाल कृष्ण राय , शाहज़ादे मिंटू, विवेक राय , प्रदीप यादव , शीला भारती , बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर इस टिप्पणी का विरोध दर्ज कराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तहसीलदार द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri Apr 10 , 2026
भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारीयों ने राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से दिया ज्ञापन आजमगढ़ जिले के मेहनगर तहसील के तहसीलदार पर लगा बड़ा आरोप भाजपा के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने तहसीलदार मेहनगर पर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलदार […]

You May Like

advertisement