कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, पूर्व विधायक बंताराम वाल्मिकी तथा जिला भाजपा के पूर्व प्रधान चंद्रभान गुप्ता ने हुड्डा की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का दामन।
हजारों कार्यकर्ताओं और सैंकड़ों वाहनों के रोड शो के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचे अशोक अरोड़ा।
प्रदेश से भाजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है : हुड्डा।

कुरुक्षेत्र, 12 सितंबर : थानेसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने आज हजारों कार्यकर्ताओं के विशाल रोड शो के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमँत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस प्रत्याशी अरोड़ा का नामांकन पत्र भरवाने के लिए विशेष रूप से पहुंचे। नामांकन पत्र भरने के पश्चात भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व विधायक तेजबीर सिंह पुंडरी, पूर्व विधायक बंता राम वाल्मिकी तथा जिला भाजपा कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर के पूर्व प्रधान चंद्रभान गुप्ता को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। इन तीनों नेताओं ने अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
अरोड़ा के चुनावी कार्यालय बैरागी धर्मशाला से सैंकड़ोंं वाहनों के साथ अरोड़ा का रोड शो प्रारंभ हुआ। रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने ट्रेक्टरों, कंबाईन तथा कारों के अलावा दोपहिया वाहनों के साथ भाग लिया। रोड शो में सबसे आगे एक खुले चौपहिया वाहन पर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ खड़े थे। ढोल-ढमाकों के साथ यह रोड़ शो चलकर मुख्य मार्ग से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। रोड़ शो के दौरान नगर में कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस रोड शो में शामिल हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। पूरा वातावरण अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। थानेसर शहर के लोगों ने स्थान स्थान पर फूल माला डालकर अशोक अरोड़ा का स्वागत किया।
नामांकन पत्र भरने के पश्चात उपस्थित विशाल जनसमूह का संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमँत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। भाजपा के 10 साल के शासनकाल का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि जो प्रदेश कांग्रेस के राज में प्रति व्यक्ति आय और विकास में नंबर एक पर था। आज बेरोजगारी व अपराध में नंबर एक पर है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में दो लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली पडे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन दो लाख पदों को भरा जाएगा और युवाओं को पक्की नौकरियां दी जाएंगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को विजयी बनाएं।
अरोड़ा ने अपने संबोधन में रोड़ शो मे शामिल हुए थानेसर हल्के के हजारों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि थानेसर की जनता के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। इस हल्के की जनता ने हमेशा उन्हे अपना आशीर्वाद दिया है। अरोड़ा ने आशा प्रकट की कि इस चुनाव में भी थानेसर हलके की जनता अपना समर्थन और आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाएगी।
अशोक अरोड़ा के नामांकन पत्र भरने के समय उमड़ा जनसैलाब तथा भाजपा के पूर्व जिलाप्रधान चंद्रभान गुप्ता को कांग्रेस में शामिल करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़ादी के 78 साल बीतने के बाद भी नहीं मिली जलभराव से मुक्ति

Fri Sep 13 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने बताया कि मानसून जब भी आता हैं तब बिहारीपुर,मलूकपुर,छोटी बमनपुरी, बड़ी बमनपुरी, सौदागरान,घेर शेख मिट्ठू, कुँवरपुर, रेती,जसौली आदि मोहल्ले जलभराव से आजतक मुक्ति न पा सके,इन कई सालों में कई सरकारे आई और गई,मेयर और पार्षद […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us