कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिन प्रतिदिन मिल रहा है समाज के हर वर्ग का समर्थन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सैन समाज ने सम्मेलन आयोजित कर अशोक अरोड़ा का समर्थन करने का लिया निर्णय।
कांग्रेस ही गरीब व पिछडा वर्ग की सच्ची हितैषी : अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, 24 सितंबर : कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिन प्रतिदिन समाज के हर वर्ग का समर्थन मिलता जा रहा है और उनका चुनाव अभियान तेज गति से आगे बढ रहा है। आज संधू पैलेस में सैन समाज द्वारा सम्मेलन आयोजित करके अशोक अरोड़ा का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सैन समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सम्मान सूचक पगड़ी व तलवार भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सैन समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से अशोक अरोड़ा का समर्थन करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सैन समाज के अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अरोड़ा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर इन्हे पार्टी में शामिल किया और कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अरोड़ा ने समर्थन देने के लिए सैन समाज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा और गरीब और पिछडा वर्ग के हक की लडाई लडी है। कांग्रेस ही पिछड़ा वर्ग व गरीबों की सच्ची हितैषी है।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने पिछडे वर्ग का अपने राजनैथ्त लाभ के लिए शोषण किया है। भाजपा की सरकार ने ही पिछड़ा वर्ग की आय सीमा 8 से घटाकर 6 लाख की थी अब चुनाव सिर पर आते देख दोबारा से 8 लाख करके सूखी वाहवाही लूटने का प्रयास किया। कांग्रेस ने गारंटी दी है कि सरकार बनते ही क्रीमीलेयर की सीमा 8 से बढाकर 10 लाख की जाएगी। उन्होने कहा कि थानेसर जैसे शांत शहर में दिन प्रतिदिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अरोड़ा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना रखा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। अरोड़ा ने कसेरला, सिरसला, रत्नडेरा, रेलवे रोड, भाई सेल्स, सुभाष मंडी, ज्योति नगर, खेडी मारकंडा, भारत नगर, रतगल, 7 बी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करके लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होने कहा कि आज प्रदेश की जनता ने भाजपा के कुशासन को चलता करने का संकल्प ले लिया है। थानेसर की जनता को भी कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके प्रदेश में चल रही बदलाव की लहर को आंधी में तब्दील करना होगा। उन्होने जनता से निवेदन किया कि वे भी बदलाव की इस लहर में शामिल होकर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें। अरोड़ा ने दावा किया कि 8 अक्तूबर को चुनाव परिणाम आने के पश्चात कांग्रेस भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को पहले वर्ष में ही एक लाख पक्की नौकरी दी जाएगी। बुजुर्गो, दिव्यांगों और विधवाओं की पैंशन तीन हजार से बढाकर 6 हजार की जाएगी। महंगार्ई के बोझ तले दबी गृहणियों को दो हजार रूपए महिना रसोई खर्च के लिए दिया जाएगा। अहंकार से भरी भाजपा सरकार ने तो किसान व्यापारी, कर्मचारी, सरपंच, आंगनवाडी वर्कर सहित सभी वर्गों को अपमािनत करने का काम किया। समाज के जिस भी वर्ग ने अपने अधिकार के लिए आवाज उठाई उसे लाठियों से पीटा गया। जब किसान अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे तो उस समय मनोहर लाल खट्टर ने अपने कार्यक्र्ताओं को आदेश दिए कि इन किसानों की लाठियों से पिटाई करो, 6 महीने जेल काट आओगे तो नेता बन जाओगे। अब समय आ गया है कि वोट की चोट से भाजपा की अहंकारी सरकार को चलता किया जाए।
संधू पैलेस में सैन समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को सम्मान स्वरूप तलवार भेंट करते हुए सैन समाज के लोग।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोडा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 15 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Wed Sep 25 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हिसार : उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने आज गर्व के साथ अपने 15 वें स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पार्वीन कुमार गुप्ता,ने कहा, “हमारे स्थापना दिवस पर इन नए बैंकिंग आउटलेट्स का उद्घाटन हमारे वित्तीय समावेशन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement