उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस की शिकायत, मुकदमा दर्ज करने की मांग की,

देहरादून: कांग्रेस, भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। बयानबाजी भी जमकर हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश भारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उनकी टिप्पणी पर कांग्रेस में खासा गुस्सा नजर आ रहा है।

दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने बाजार कोतवाली में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नेता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का अपमान किया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उनके नेता का अपमान किया गया है। उकनी छवि को धूमिल किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीति में इस तरह की शब्दावली का प्रयोग करना सही नहीं है। पुलिस को दी गई शिकायत में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता काफी आक्रोशित भी नजर आए। उनका कहना है कि जिस तरह से भाजपा नेता बयान दे रहे हैं, वो एक तरह से गाली देने पर उतर आए हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:आज ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति एंव संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद किया गया जिसे बिहार मे राजद, कांग्रेस, वाम दलों, आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों एवं सभी किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया

Mon Sep 27 , 2021
आज ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति एंव संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद किया गया जिसे बिहार मे राजद, कांग्रेस, वाम दलों, आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों एवं सभी किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया। पूर्णियाँ मे बंद प्रभावी दिखा शहर के मुख्य चौराहा आर.एन.शाह […]

You May Like

advertisement