कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड तो अब जनता ही पढ़ेगी := दरगेश शर्मा

कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड तो अब जनता ही पढ़ेगी := दरगेश शर्मा

फरीदकोट/मोगा : = [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] :=

पंजाब में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने उपरांत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। दरगेश शर्मा पूर्व उप चेयरमैन गऊ सेवा कमीशन पंजाब एवं विशेष अंमत्रित सदस्य भाजपा [पंजाब] ने प्रैस वार्ता में कहा कि कैप्टन साहब जिस सरकार ने चार साल में कुछ किया ही नहीं तो फिर उसे अपना रिपोर्ट कार्ड पढ़ने की कया जरूरत? अब आप का रिपोर्ट कार्ड तो जनता ही 2022 में  पढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में मौजूदा सरकार को सबसे निकम्मी सरकार के रूप में याद रखा जाएगा। जिसने हर वर्ग को झूठे वादों का लालच देकर सत्ता हासिल की और कोई भी वादा पूरा नहीं किया। आज किसानों का कर्ज बढ़ कर पहले से अधिक हो गया है और आप उनके कर्जा माफी की बातें करते हैं। पंजाब में किसानों द्वारा आत्म हत्या की घटनाऐं बंद नहीं हुई है। आपके चार साल में 1200 से अधिक किसानों ने पंजाब में आत्म हत्या की हैं। यहां लोगों को बिजली आज सब राज्यों से महंगी मिल रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम यहां सबसे अधिक है। रेत माफिया, नशा, शराब माफिया आपके राज्य में पूरी तरह सुरक्षित ही नहीं रहे, बल्कि और फैले हैं। भारती ने कहा कि कानून व्यवस्था का राज्य में कोई नामोनिशान नहीं है। प्रति दिन राज्य में कहीं न कहीं गोली बारी और कत्ल आम बात है। कैप्टन साहब आप प्रशांत किशोर को फिर से ला कर पुनः 2022 में मुख्यमंत्री बनने का जो स्वप्न [खबाब] देख रहे हैं, वह पूरा होने वाला नहीं है। कयों कि एक कहावत है कि “काठ की हांडी बार बार नहीं चड़ती” फिर यह तो पब्लिक है जो सब कुछ देख भी रही है एवं समझ भी रही है।पंजाब में हर वर्ग आपकी सरकार से निराश है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण खाद्य सामाग्री की दुकानों का निरीक्षणएक्सपायरी और बासी खाद्य सामाग्री नष्ट करवाए गए

Sat Mar 20 , 2021
   जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2021/ एसडीएम जांजगीर सह अभिविहित अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान के निर्देश पर ग्राम पंचायत पामगढ़ व नगर पालिका क्षेत्र चांपा के विभिन्न खाद्य सामाग्री की दुकानों का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करवाया गया। प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, एक्सपायरी सामानों को पृथक से रखने, नानवेज और वेज […]

You May Like

advertisement