उत्तराखंड जिला पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची से कांग्रेस बिफरी

सागर मलिक

*मेरे पुत्र को रोकने के लिए दून जिले का आरक्षण गलत किया-प्रीतम सिंह

अनन्तिम आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराएंगे

देहरादून। पंचायत चुनाव परिणाम से उत्साहित प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

चुनाव परिणाम के बाद शुक्रवार की देर शाम जारी किए गयी अनन्तिम आरक्षण सूची के तुरंत बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वीडियो जारी कर इसे संविधानिक नियमों के विपरीत बताया। देहरादून जिले की सीट को पूर्व की तरह महिला घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे पुत्र अभिषेक सिंह को रोकने के लिए देहरादून जिला पंचायत का गलत आरक्षण किया है। इसका वे कोर्ट में विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व में पंचायत के गलत आरक्षण के बाद मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि
प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का अनैतिक आरक्षण कर कांग्रेस को रोकने का जो असफल प्रयास किया है, हम इसके खिलाफ नियमानुसार आपत्ति भी दर्ज करेंगे और न्यायालय में भी लड़ेंगे।
देहरादून जनपद में हमारे पास पूर्ण बहुमत है और हम जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश न हों और मजबूती से विरोध दर्ज कराए।
उन्होंने कहा कि।पंचायत सीटों के आरक्षण में व्यापक स्तर पर भृष्टचार हुआ है। इसका जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करेंगे।

गौरतलब है कि इस बार प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने जिला पंचायत का चुनाव जीत है। और वे अध्यक्ष के प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे थे।
पिछले कार्यकाल में भाजपा की मधु चौहान जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं थी।

इधऱ, कांग्रेस का कहना है कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी 8-10 जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट जीतेगी। प्रीतम की गहरी नाराजगी के पीछे अंदरूनी दलीय राजनीति का ‘खेल’ भी नजर आ रहा है।

आपत्ति दो अगस्त से होंगी दाखिल

दो से चार अगस्त से जिला पंचायत आरक्षण से असहमत दल व व्यक्ति अनन्तिम आरक्षण को लेकर आपत्ति दर्ज कराएंगे। पांच अगस्त को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा । और 6 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष की 12 सीटों का अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जिला पंचायत आरक्षण की स्थिति

1 अल्मोड़ा- महिला
2 बागेश्वर- महिला (अनुसूचित जाति)
3 चम्पावत- अनारक्षित
4 चमोली- अनारक्षित
5 देहरादून -महिला
6 नैनीताल- अनारक्षित
7 पौड़ी गढ़वाल- महिला
8 पिथौरागढ़ -अनुसूचित जाति
9 रुद्रप्रयाग – महिला
10 टिहरी गढ़वाल – महिला
11 ऊधमसिंह नगर – पिछड़ा वर्ग
12 उत्तरकाशी – अनारक्षित

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड विधायक प्रतिम सिंह समेत काग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Sun Aug 3 , 2025
सागर मलिक *स्वास्थ्य, शिक्षा व जनहित योजनाओं पर हुई चर्चा एसजीआरआर संस्थानों की सराहना* देहरादून। चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement