पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 मई : कुरुक्षेत्र में जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और नई तकनीक से जोड़ने का काम किया। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने, पंचायती राज को मजबूत करने और देश में सूचना क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई। मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी राजीव गांधी के विचारों पर चलकर देश की सेवा कर रही है।
थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा। उन्होंने कहा कि देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। आज भी उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पवन चौधरी, संजीव सैनी, विवेक भारद्वाज डब्बू, ओम प्रकाश सिरोहा, जितेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, अशोक पीपली, वीरेंद्र रोहिला, जगदीप शर्मा, सतबीर सिंह, रामगोपाल, जाफर खान, निर्मल सिंह, सूरजभान, रवि देशवाल, जरनैल सिंह, बलबीर सिंह, आर के नैन, रघबीर संधू, अमर सिंह, जसविंदर सिंह, राहुल लाठर, गौरव कुमार, नायब सिंह, अनुज शर्मा, रोहताश, मनोज कुमार, के इलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर लेकर हुआ फरार

Fri May 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, इलाके के एक गांव से एक युवक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में नकदी,जेवर ले जाने का आरोप लगाया है।पुलिस जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक एक गांव के परिजन रबर फैक्ट्री कालोनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement