हुड्डा की नियुक्ति का पत्र लेकर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मिले कांग्रेसी विधायक

चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 सितम्बर : कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की नियुक्ति के बाद कांग्रेस के सात विधायक मंगलवार शाम हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से भेंट करने उनके आवास पर पहुंचे।
विधायक आफताब अहमद, गीता भुक्कल, इंदुराज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, देवेंद्र हंस, बलराम दांगी और विकास सहारण ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से भेजा गया नियुक्ति पत्र विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को सौंपा। इस पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अपना नेता चुना है। सदन में कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता देने की मांग की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।
सदन की कार्यवाही के सुचारू रूप से चलने में नेता प्रतिपक्ष की विशेष भूमिका रहती है। लोकतंत्र में इस पद का विशेष महत्व है। पार्टी द्वारा उनकी नियुक्ति से हरियाणा विधान सभा में इस पद की रिक्ति खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को उनके आवास पर पत्र सौंपते कांग्रेस विधायक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रि से विजयादशमी तक: भक्ति की कहानी : मास्टर जी

Wed Oct 1 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। नई दिल्ली,30 सितम्बर : आज दशहरा, विजयदशमी है। हर त्योहार एक संदेश लेकर आता है। विजयादशमी का मतलब ही है – विजय का दिन। कहते हैं कि आज के दिन श्रीराम जी ने रावण का […]

You May Like

advertisement