मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस ने फूंकने से पहले ही कांग्रेसियों से छीना पुतला

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस ने फूंकने से पहले ही कांग्रेसियों से छीना पुतला

जफर हुसैन

हल्द्वानी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी पहुंचने के दिन भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में बुद्ध पार्क पहुंचे कांग्रेसी मुख्यमंत्री का पुतला नहीं फूंक पाए। पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं से पुतला छीन लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर बहस तथा जोर आजमाइश हुई। लेकिन पुलिस कांग्रेस जिला महामंत्री से पुतला छीनने में कामयाब हो गई।
बृहस्पतिवार को सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी बुद्ध पार्क पहुंचे। कांग्रेसियों का कहना था कि रिंग रोड, आईएसबीटी, चिड़ियाघर जैसे बड़े प्रोजेक्ट भाजपा के राज में ठप पड़े हैं। युवाओं और किसान समेत हर मुद्दे पर भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। इस दौरान नारेबाजी के बीच जैसे ही कांग्रेसियों ने पुतला खड़ा किया एसओ मुखानी सुशील कुमार, चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी, एसआई रविन्द्र राणा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और हंगामे के बीच पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद कांग्रेसियों द्वारा पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में हृदेयश कुमार, सचिन राठौर, राजेन्द्र बिष्ट, सतीश, किरण माहेश्वरी, दीपा खत्री, हिमांशु, सुनील साहू व साहिल राज आदि कांग्रेसी शामिल थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी का झांसा देकर भाई ने किया बहन का 1 साल तक रेप मामला दर्ज जांच में जुटी पुलिस

Thu Feb 18 , 2021
शादी का झांसा देकर भाई ने किया बहन का 1 साल तक रेप मामला दर्ज जांच में जुटी पुलिसहल्द्वानी से अंकुर प्यार और शादी आम आदमी के जीवन में एक अहम स्थान रखते हैं और आज के समय में कुछ लोग शादी को मजाक बनाकर रख दिया है या फिर […]

You May Like

Breaking News

advertisement