जय भारत महा अभियान संपर्क अभियान की कांग्रेस पार्टी ने की शुरुआत
जालौन के कोच नगर में प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के आवाहन पर देश की 75वी वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी द्वारा 19 से 21 तारीख तक पूरे प्रदेश में अलग अलग न्याय पंचायत में जय भारत महाअभियान संपर्क के अंतर्गत कांग्रेस नेताओं व कांग्रेसिजनो के सहयोग से किसी भी एक गांव में 72 घण्टे प्रवास एवं भिन्न भिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है इसी क्रम में जालौन जे अंतर्गत उरई विधानसभा में पिंडारी के ग्राम चांदनी में डॉ सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका कोंच के नेतृत्व में नगर के कांग्रेसियों के साथ गांव में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये उक्त कार्यक्रम में प्रभुदयाल गौतम,ललिया पुरोहित,जाहिद भाई, शमसुद्दीन,अनिल पटैरिया,शाहरुख खान एवं चांदनी के पूर्व प्रधान श्याम सुंदर निरंजन,पिंटू मिश्रा, सतीश दुबे कौशल निरंजन आदि मौजूद रहे”