जालौन: कोंच में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सादगी के साथ मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन

कोंच में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सादगी के साथ मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी का 78वां जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वृक्ष लगाया और उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संगकल्प लिया।

शनिवार को कोंच नगर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सरोजनी नायडू पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी का 78वां जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया गया। आधुनिक भारत के रचियता, भारत रत्न, कंप्यूटर क्रांति के जनक, पंचायती राज के पक्षधर एवं युवाओं को 18 वर्ष का मताधिकार प्रदान करने वाले अमर बलिदानी राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव ही देश की दिशा और दशा को नए आयाम देने का काम किया है। उसी कड़ी में देश के सबसे युवा और सुशिक्षित प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का 78वां जन्मदिवस है। नगर कांग्रेस के सम्मानित कार्यकर्ताओं द्वारा आज अपने नेता को याद करते हुए उन्हें अपनी भावांजलि अर्पित करते है और उनके द्वारा किये गए अनेक ऐतिहासिक फैसले जैसे कम्प्यूटर क्रांति, महिला सशक्तिकरण,18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार आदि पर गर्व का अनुभव किया जाता है। वही नगर पालिका अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता आज के समय में देश में जो तकनीकी व कंप्यूटर चल रहा है सब उन्हीं की देन है उन्होंने प्रधानमंत्री रहते और भी बहुत कुछ कार्य किए जिन्हें देश की जनता आज भी याद करती है इस दौरान कांग्रेसियों ने वृक्ष लगाकर एक दूसरे को मिष्ठान भी वितरित किया। इस अवसर पर नंद कुमार तिवारी,अनिल पटेरिया सहित कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोखरा गांव की उदयीमान खिलाड़ी निकिता शर्मा को विधायक बलराज कुंडू ने प्रोत्साहन स्वरूप दिए 51 हजार

Sat Aug 20 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विश्व पुलिस गेम्स के 60 किलो भारवर्ग की कराटे प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर देश को गौरवांवित किया। रोहतक, 20 अगस्त : जनसेवक मंच संयोजक और महम विधायक भाई बलराज कुंडू के रोहतक निवास स्थान पर महम हल्के के […]

You May Like

advertisement