रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन सम्पन्न

मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत आज़मगढ़ में जोरदार विरोध दर्ज

आज़मगढ़।

जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ के तत्वावधान में दिनांक 19 फरवरी 2026 को रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने प्रदेश नेतृत्व पर लखनऊ में हुई पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारियों की कड़े शब्दों में निंदा की तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा—
“भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करना सीधे तौर पर आम जनता के पेट पर लात मारने जैसा है। लखनऊ में हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिस कार्रवाई तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष करती रहेगी।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रियाजुल हसन, राजाराम यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद, अजीत राय, संतोष सिंह, शीला भारती , सीमा भारती , मंत्त राज यादव, राम अवध प्रेमी , बृजेश पांडेय , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वि.वि.के पुरुष छात्रावास में मनाया गया छत्रपति शिवाजी का जन्मोत्सव

Fri Feb 20 , 2026
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की प्रेरणा से परिसर में ही स्थित शिवाजी महाराज पुरुष छात्रावास में आज परमवीर छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव वित्त अधिकारी सहायक कुल […]

You May Like

advertisement