उत्तराखंड:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे की मांग पर अड़ी कॉग्रेस,

उत्तराखंड:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे की मांग पर अड़ी कॉग्रेस,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए गए विवादित बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आक्रोशित है।
उत्तराखंड के भाजपा प्रमुख बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष को ‘बुढ़िया’ कहकर संबोधित किया है।हालांकि, इस बयान पर सियासी बवाल की संभावना को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने माफी मांगी है।

वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के सोशल मीडिया पर चल रहे नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित वीडियो की शिकायत लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस नेताओं के साथ बदसलूकी की शिकायत की है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:- कोरोना को हराकर मुख्यमंत्री पहुँचे देहरादून, कार्यकताओं ने किया स्वागत,

Wed Jan 6 , 2021
उत्तराखंड:- कोरोना को हराकर मुख्यमंत्री पहुँचे देहरादून, कार्यकताओं ने किया स्वागत,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून कोरोना से जंग जीतकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत वापस देहरादून लौट आये है।जीटीसी हेलीपेड पर मंत्री मदन कौशिक,मंत्री धनसिंह रावतव मेयर सुनील उनियाल गामा सीएम की अगुवाई करने पहुंचे। इस मौके पर सीएम ने कोविड […]

You May Like

advertisement