देहरादून: एलिवेटेड रोड के साय में आई बस्तीवासियों के समर्थन में डटी कांग्रेस

देहरादून: एलिवेटेड रोड के साय में आई बस्तीवासियों के समर्थन में डटी कांग्रेस,
सागर मलिक

कांग्रेस ने कहा, “बिना पुनर्वास कोई झुग्गी नहीं उजड़ने देंगे

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी और देहरखास की मलिन बस्तियों से सैकड़ों लोग नगर निगम टैक्स विभाग पहुंचे।
लोगों को आशंका थी कि एलिवेटेड रोड परियोजना के नाम पर उनकी झुग्गियां तोड़ी जा सकती हैं। पार्षद मुकीम अहमद से मिली जानकारी के बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना नगर निगम में पहुंचे।

जहां टैक्स अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली की अध्यक्षता में बिजली, पानी, खाद्य विभाग, और निर्वाचन आयोग के कर्मचारी बस्तीवासियों के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। धस्माना ने पैन्यूली से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और आग्रह किया कि प्रत्येक बस्तीवासी को अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त समय और अवसर दिया जाए। साथ ही सभी की उपस्थिति दर्ज करने की भी मांग की।

धस्माना ने बस्तीवासियों को आश्वस्त किया कि एलिवेटेड रोड के नाम पर कोई भी बस्ती उजड़ने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो वे फिर से सड़कों पर उतरकर सरकार को कार्यवाही रोकने पर मजबूर करेंगे।

इस मौके पर पार्षद मुकीम अहमद ने कहा कि धस्माना हमेशा से मलिन बस्तियों के मसीहा रहे हैं और हर संकट में साथ खड़े हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि 2018 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में हाईकोर्ट की आड़ में बस्तियों को उजाड़ने की कोशिश हुई थी, तब धस्माना के नेतृत्व में जबरदस्त आंदोलन हुआ, जिसके दबाव में सरकार को अध्यादेश लाना पड़ा। यह अध्यादेश अब तक तीन बार जारी हो चुका है।

धस्माना ने बस्तीवासियों को भरोसा दिलाया कि वे उन्हें बेघर नहीं होने देंगे। इस दौरान संत राम, विजय, शादाब, अब्दुल कदीर, संजय, राजकुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधान सभा प्रभारी

Thu Jun 26 , 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधान सभा प्रभारी,सागर मलिक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अनुशंसा पर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी को मजबूत करने के लिए कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विधानसभा प्रभारी के तौर […]

You May Like

Breaking News

advertisement