
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में महोबा जनपद में नीट की छात्रा के साथ हुई कथित घटना के विरोध में राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को महानगर के प्रवक्ता एडवोकेट पंकज उपाध्याय ने पढ़कर सुनाया।
ज्ञापन सौंपने के उपरांत महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि महोबा जनपद में एक छात्रा, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, के साथ हुई कथित अपहरण, उत्पीड़न एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को मामले की निष्पक्ष, त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार लगातार महिला सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन ऐसी घटनाएं उन दावों की प्रभावशीलता पर प्रश्न खड़े करती हैं। कांग्रेस पार्टी पीड़ित को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर दंड दिए जाने की मांग करती है।
पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही इस प्रकार की घटनाओं से आमजन में चिंता का वातावरण है तथा सरकार को कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से कार्य करना चाहिए ताकि जनता का विश्वास मजबूत हो सके।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के मूल मुद्दों से दूर दिखाई दे रही है और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग करती है तथा सरकार से जवाबदेही तय करने की अपेक्षा करती है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इकबाल रजा ने कहा के भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शासन में बलात्कार और भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं जबकि देश में भारतीय जनता पार्टी राम राज्य की बात करती है।
ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, मुकेश वाल्मीकि,राजा राम साहू, डॉ. हरीश गंगवार,इंजीनियर जीशान अफरीदी, देवेंद्र श्रीवास्तव एड., मोबिन अंसारी एड., आशीष रुस्तम,फिरोज खान एड., सुरेश दिवाकर, जितेंद्र बाबू, सफदर अली बुखारी,महेंद्र पाल गंगवार, साजिद अब्बासी, एम एच खान, रोहित लाल, तीरथ मधुकर, आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

