उत्तराखंड:प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फुंका एवं जमकर नारेबाजी की

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान, लालकुआ

,देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन कर केन्द्र कि भाजपा सरकार का पुतला फूंका इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है इससे आमजन परेशान है।
यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्दूचौड स्थित पंचायत घर में एकत्रित हुए जिसमें कार्यकत्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुऐ जुलूस निकाला तथा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केन्द्र कि भाजपा सरकार का पुतला दहन भी किया।
इस दौरान महिला काग्रेंस कि जिला अध्यक्ष आशा बिष्ट ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम होने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल व डीजल के दाम शतक पार कर चुके है जबकि बिजली, पानी और खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया है।
इधर बरिष्ठ महिला नेत्री संध्या डालाकोटी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप हो गए है उन्होंने जनविरोधी नीतियों की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:सेंचुरी पेपर मिल व लालकुआं नगर पंचायत के द्वारा लालकुआं में एक नए पार्क और सुंदरीकरण का किया गया शुभारंभ

Thu Jul 15 , 2021
रिपोर्टर:- जफर अंसारीस्थान:- लाल कुआं। सेंचुरी पेपर मिल वह लाल कुआं नगर पंचायत के द्वारा लाल कुआं तहसील के निकट एक नए पार्क का कार्य आरंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के द्वारा निर्माण कार्य का आरंभ कराया गया।आपको बताते चलें कि लालकुआं नगर पंचायत व सेंचुरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement