कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिला कांग्रेस जनों ने सिरौली मेँ नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की अवस्था में युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया, देश में पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण भी राजीव गांधी ने किया था। राजीव गांधी ने युवाओं के हाथ में मोबाइल दिया, उन्हें कंप्यूटर दिया। देश में राजीव गाँधी ने पंचायतीराज राज कानून ला कर पंचायतों को मजबूत किया आज पंचायत राज के तहत ग्राम तक विकास के रास्ते खोले गए
राजीव जी की इसी सोच के चलते आज देश विश्व में सबसे आगे हैं और निरंतर कामयाबी के झंडे बुलंद कर रहा हैं। कि सभी को राजीव गांधी जी से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी थे। अपनी दूरदर्शिता और उनकी इच्छाशक्ति के चलते आज देश कामयाबी की ओर लगातार आगे बढ़ रहा हैं। इस दौरान ब्लॉक रामनगर अध्यक्ष रिंकू बाल्मीकि नगर अध्यक्ष रियाजुल पधान ओंकार मौर्य लोकपाल सागर सभासद मुस्तकीम अली सनाब्बर खान बसीम खलीफा सहित बड़ी संख्या मेँ लोग मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे की हालत मे धुत डॉक्टर ने लापरवाही के साथ अधिकारियो की खोली पोल, वीडियो हुआ वायरल

Thu May 22 , 2025
नशे की हालत मे धुत डॉक्टर ने लापरवाही के साथ अधिकारियो की खोली पोल, वीडियो हुआ वायरल यूपी सरकार स्वास्थ्य विभाग को बेहतर से बेहतर बनाने व सुविधा देने के लिए लाखों करोड़ों और अरबो रुपए खर्च कर रही हैं लेकिन सरकार के जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के सह […]

You May Like

Breaking News

advertisement