स्लग: चलो गांव की और कार्यक्रम के साथ कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती!

चलो गांव की ओर कार्यक्रम के साथ कांग्रेसियों ने मनाई गांधी जयंती व लाल बहादुर जी की जयंती-

रिपोर्टर – जफर अंसारी

बताते चलें कि कांग्रेश पार्टी ने अपने सभी बड़े नेताओं जैसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी और साथ ही साथ कार्यकारी अध्यक्षों को कार्यक्रम चलो गांव की ओर को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी दे रखी है, यह जिम्मेदारी जिलेवार सौंपी गई है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव में जाकर लोगों तक कांग्रेस पार्टी का सफल संदेश पहुंचाना है साथ ही साथ पार्टी एक मजबूत जनाधार बना सके,
इसी के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती वह लाल बहादुर शास्त्री जयंती को लाल कुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड में प्रभात फेरी निकालकर ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात शहीदों को याद करते हुए उनके परिवारों को सम्मानित किया गया,
इस कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं वही कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जा रहा कार्यक्रम जनता के बीच जाकर जन जन तक पहुंचने वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है,
वही कांग्रेश पार्टी के नेता नंदन दुर्गापाल ने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ता व नेता दूसरे गांव में जाकर जनता के बीच संपर्क करेंगे, गोष्टी करेंगे, कांग्रेस की देन पर विचार करेंगे, साथ ही साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने अपने गांव में प्रवास करने को कहा गया है जिससे पार्टी एक मजबूत जनाधार बना सके,

बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश भर में प्रवास कर रही है जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारियों तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने संभाली है, ऐसे में लगता है कि कांग्रेस भाजपा को पूरे टक्कर देने के मूड में है,

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: देहरादून एस.एल.हौंडा ने देहरादून में एक्टिवा की दो लाख की बिक्री की उपलब्धि हासिल की,

Sat Oct 2 , 2021
सेवा सिंह मठारू एस एल हौंडा ने देहरादून में एक्टिवा की 2 लाख बिक्री की उपलब्धि करी हासिल 2 अक्टूबर 2021, देहरादून: देहरादून के एस एल हौंडा डीलरशिप ने हाल ही में घोषणा कर उत्तराखंड की राजधानी में दोपहिया वाहन एक्टिवा की 2 लाख बिक्री की उपलब्धि हासिल करली है। […]

You May Like

advertisement