भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पिछड़ा वर्ग कार्यालय, धर्म कांटा पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉक्टर कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि डॉक्टर. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसा व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेता है। उन्होंने भारत को वैज्ञानिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की 140 करोड़ जनता उन्हें अपने दिलों में बसाए हुए है। आज उनका हमारे बीच न होना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। देशवासी उन्हें हृदय से नमन करते हैं। पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉक्टर. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने जो कार्य देश के लिए किए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात डॉक्टर कलाम का देश के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण अद्वितीय था। भारत ही नहीं, विश्व के अनेक नेता उनका सम्मान करते थे। यह हम सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि डॉक्टर कलाम जैसी महान विभूति का जन्म हमारे देश में हुआ।
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि इतने उच्च पद पर आसीन रहने के बावजूद डॉ. कलाम अत्यंत विनम्र, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसी महान शख्सियत को कोटि-कोटि नमन।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉक्टर कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार , प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, इंजीनियर ज़ीशान अफरीदी , सुरेश दिवाकर , डॉक्टर हरीश गंगवार , महेंद्र पाल , साजिद अब्बासी , फिरदौस खान , शान , राजा राम साहू , प्रवीण मिश्रा , निशा खान , तीर्थ मधुकर , अनिल देव शर्मा , विपिन कुमार , प्रेम शंकर आनंद जी , मुरारी लाल , साजिद खान , आशीष साहू , डॉक्टर सरताज हुसैन आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवसेना की तृतीय महाआरती तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाष नगर पर हुई सम्पन्न

Tue Jul 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : 19वें वर्ष में प्रवेश शिवसेना की तृतीय महाआरती आज तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाषनगर पर संपन्न हुई, शिवसेना नाथ नगरी बरेली द्वारा वर्ष 2007 से शिव महाआरती व सात नाथ परिक्रमा का आयोजन हो रहा है।शिवसेना नगर प्रमुख आयुष वर्मा ने हर हर महादेव […]

You May Like

Breaking News

advertisement