राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने लगाया भंडारा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 अगस्त : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा के सुपुत्र हिमांशु अरोड़ा के नेतृत्व में कांगे्रसियों द्वारा श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मसरोवर स्थित मानव सेवा अन्नक्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। इससे पूर्व स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
स्व. राजीव गांधी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए युवा कांगे्रसी नेता हिमांशु अरोड़ा हन्नी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को एक नई दशा और दिशा दी। उन्होंने कहा कि भारत में कम्प्यूटर युग का प्रारंभ राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में हुआ। युवा शक्ति को राजनीति में हिस्सेदारी देने के लिए स्व. राजीव गांधी के कार्यकाल में ही मतदान करने की आयु 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष की गई। भारत ने राजीव गांधी के नेतृत्व में अभूतपूर्व उन्नति की। हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि राजीव गांधी सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपनी कुर्बानी दी। अरोड़ा ने कहा कि आज देश में साम्प्रदायिक ताकतें सिर उठा रही हैं। प्रत्येक भारतवासी का कत्र्तव्य बनता है कि राजीव गांधी के पदचिह्नों पर चलते हुए इन साम्प्रदायिक ताकतों का कड़ा मुकाबला करें और देश की एकता और अखण्डता कायम रखें। इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, किरमच गांव के सरपंच रणबीर सिंह बूरा, पूर्व जिलापरिषद सदस्य चन्द्रभान वाल्मीकि, जिला परिषद के सदस्य सुरेश वाल्मीकि, युवा कांगे्रसी नेता विवेक भारद्वाज डब्बू, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा गौरी, युवा कांग्रेस के प्रवक्ता नवनीत नरवाल, हीरालाल कपूर, श्रीमती नीलम बड़ोंदा सहित अनेक कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को नमन किया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कांगे्रसी तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए लोग।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता स्थली कुरुक्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर किया जाएगा कार्य : विश्राम कुमार मीणा

Thu Aug 21 , 2025
आईएएस विश्राम कुमार मीणा ने उपायुक्त कुरुक्षेत्र का पदभार संभाला, पदभार संभालते ही सभी उपमंडल के एसडीएम से ली फीडबैक, पानी से प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ भौगोलिक स्थिति के बारे में ली जानकारी। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 अगस्त : कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गीता […]

You May Like

advertisement