उत्तराखंड:आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे प्रदेश व्यापी धरने का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेसी

आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे प्रदेश व्यापी धरने का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेसी
रिपोर्टर जफर अंसारी
हल्द्वानी:- कई दिनों से लगातार आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी अस्पतालों के द्वार पर अपने मानदेय को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
वहीं हल्द्वानी के महिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर कई दिनों से अपने कई सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में आज कई कांग्रेसी नेता वह नेत्री कांग्रेस पार्टी का समर्थन देने पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वीना जोशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं का पुरजोर समर्थन है किया वह हर समय उनके साथ होने का आश्वासन भी दिया।
वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता बहने अपना सुख-दुख भूल कर गर्भवती महिलाओं की सेवाओं में निरंतर लगी रहती है उनको लाना उनके जांच करवाना सभी कार्य उनके द्वारा किए जाते हैं। वही आशा कार्यकर्ता बहनों ने इस इस कोरोना काल में फ्रंटलाइन पर रहकर सभी का सेवा व सम्मान किया। जहां एक और हम अपने घरों में बंद है वही आशा कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा में लगी हुई थी। क्या यह सब अब भाजपा सरकार को दिखाई नहीं देता। यह बहने सिर्फ अपना हक मांग रही है और वह भी देने में इस वर्तमान सरकार के पसीने छूट रहे हैं। बीना जोशी ने कहां की मंत्री हो चाहे संतरी अमीर हो जाए गरीब हर किसी की देखभाल और सेवा में यह बहने सदैव अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करती हैं उसके बाद भी इन को नजरअंदाज किया जाना इस सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण नीति है। हम आशा कार्यकर्ता बहनों को अपना पूर्ण समर्थन देते हैं बस साथ ही इनको यह भी आश्वासन दिलाते हैं कि प्रदेश में 2022 में हमारी सरकार आती है तो आशा कार्यकर्ता बहनों को वह हर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जो अन्य सरकारी महकमा के लोगों को मिलती है। बीना जोशी के साथ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा रमेश नगरकोटी हरेंद्र क्वीरा, प्रहलाद बोरा, बबीता उप्रेती, नीमा भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:सुमित हृदयेश पहुंचे दमुवाढूंगा, लिया रकसिया नाले से हुए नुकसान का जायजा

Tue Aug 10 , 2021
सुमित हृदयेश पहुंचे दमुवाढूंगा, लिया रकसिया नाले से हुए नुकसान का जायजा, डीएम-एसडीएम से फोन पर की बातरिपोर्टर जफर अंसारीहल्द्वानी। कल रात से हो रुक रुक कर हो रही बारिश से रकसिया नाला उफान पर है जिस कारण रकसिया नाले के तटबंधों और तटों पर बने मकानों को काफी नुकसान […]

You May Like

Breaking News

advertisement