फतेहगंज पश्चिमी में कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के निर्देश पर जिला महासचिव मुराद बेग एडवोकेट और ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह के नेतृत्व मे धन्यवाद यात्रा निकाली गई, धन्यवाद यात्रा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से होते हुए आसपास के गांव में घूम कर ब्लॉक परिसर पर संपन्न हुई। जिला महासचिव मुराद बेग एडवोकेट ने बताया की जिस तरह उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशियों का भरपूर साथ दिया और प्रदेश से बीजेपी को मिटाने का काम किया उसका जितना भी धन्यवाद किया जाये काम हैं, इसलिये कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता लोगो का धन्यवाद करने के लिए निकल पड़े हैं।
धन्यवाद यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मीरगंज चेयरमैन इलियास अंसारी ने यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा की उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता ने बीजेपी के झूठ को उजागर कर दिया हैं, जों (बीजेपी) भाजपा देश को धर्म के. नाम पर लड़ाना चाहती थीं उसमे कामयाब नहीं हो पाई और अब पुरा देश और प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंन्दन की और देख रहा है, अब जनता कहे रही हैं की राहुल गाँधी आप आगे बड़ो हम तुम्हारे साथ हैं।
यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीरज राजपूत, मास्टर ओमपाल यदुवंशी, वेदराज सिंह, विक्रम सिंह रावत, पंडित कुंज बिहारी लाल, साबिर खान, डॉ बी आर विश्वास, दो मुन्ने अंसारी, इस्लाम हुसैन, इमरान अंसारी, तेजराम दिवाकर, बाबूराम शर्मा आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को परीक्षा को सकुशल, नकल विहीन तथा निर्विघ्न सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में बैठक हुई संपन्न

Sat Jun 15 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती प्रीति जायसवाल ने 16 जून 2024 को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को सकुशल, नकल विहीन तथा निर्विघ्न सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में बैठक संजय कम्युनिटी हाल में आयोजित हुई।संघ लोक सेवा आयोग की […]

You May Like

Breaking News

advertisement