मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों की सायकल यात्रा

जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई, 2021/ देश में आज रसोई गैस का दाम 1 हजार, खाद्य तेलों के दाम डेढ़ शतक, पेट्रोल डीजल के दाम शतक पार करने के कारण रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आम नागरिक एक ओर कोरोना महामारी का दंश झेल रहा है तो वहीं दूसरे तरफ जीवन यापन की आवश्यक वस्तुओं जैसे राशन, परिवहन, दवाइयों के मूल्य वृद्धि की मार सह रहे हैं। इस पर केंद्र की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के तहत 6 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लॉक एवम् नगर मुख्यालयों में प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान चलाया था, उसके दूसरे चरण में आज जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा सायकल यात्रा का आंदोलन किया गया। इसके तीसरे चरण में 17 जुलाई को प्रदेश स्तर पर पैदल मार्च और जुलूस के माध्यम से प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है। 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे से ही स्थानीय नैला रेल्वे स्टेशन के सामने कांग्रेस जन एकत्रित होकर गीत सखी सईयां तो खूबही कमात हैं मंहगाई डायन खाए जात है को लाऊड स्पीकर में बजाते हुए, केंद्र की मोदी सरकार और मंहगाई खिलाफ नारे लिखे हुए तख्तियों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस के छाया सांसद रवि परसराम भारद्वाज, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश पैगवार, प्रवीण पाण्डेय, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महारथी बघेल, विवेक सिसोदिया, उत्तम पाटले, राइस किंग खूंटे, विनोद शुक्ला सहित कांग्रेस जन सायकल में सवार होकर राजा अग्रसेन मार्ग से नेताजी चौक होते हुए मेन रोड से कचहरी चौक पंहुचे। जहां कांग्रेस जनों की सायकल रैली का विराम कर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि केंद्र को मोदी सरकार के गलत आर्थिक नीतियों के कारण ही आज भारत में रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। केंद्रीय सरकार के सभी निकायों को उद्योगपति संचालित कर रहे हैं। जिस कारण सरकार के हस्तक्षेप न के बराबर होने के कारण सभी वस्तुओं में मनमाना दाम वसूला जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल ने कहा कि अच्छे दिन के जुमले के फेर में फंसकर जनता ने मोदी जी को वोट दे दिया, अब मोदी जी जनता का तेल निकाल रहे हैं। अच्छे दिन तो लापता घोषित है, अब इस मंहगाई डायन जनता की गाढ़ी कमाई डकार रही है। कांग्रेस के छाया सांसद रवि भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके मंत्री दिन प्रतिदिन जनता को आर्थिक रूप से कमजोर, बेबस बनाने और अपने कार्पोरेट मित्रों को मालामाल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी व आभार कार्यक्रम प्रभारी एव जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार ने किया। सभा को मंजू सिंह, प्रवीण पाण्डेय, महारथी बघेल, प्रिंस शर्मा, कुंवर धर्मेंद्र सिंह, राइस किंग खूंटे, टेकचंद्र चंद्रा, विनोद शुक्ला, मुस्कान परवीन, गिरधारी यादव ने भी संबोधित किया। सायकल यात्रा में विशेष रूप से सतीश दीवान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, आभास बोस, उपकार सिंह ढिल्लो, चंद्रदेव महंत, विद्यानंद बंजारे, नारायण खंडेलिया, अनिल शुक्ला, बालेश्वर साहू, रामकुमार शास्त्री, कमल काका, अयोध्या भारद्वाज, सेवादल महासचिव रमेश आनंद, जगदीश जाटवर, देवा लहरे, संजय केदार अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा (पप्पू महाराज), ब्लॉक अध्यक्ष संगीता सोनी, रामशंकर सिंह सर्वा, रविन्द्र शर्मा, शत्रुहन दास महंत, चिंताराम राठौर, नवल सिंह ठाकुर, कन्हैया कंवर, कुशल कश्यप, महेश्वर टंडन, एल्डरमैन मनोज कालू अग्रवाल, अनिल रत्थू चंद्रा, अभिषेक स्वर्णकार, किशोर साव, राकेश शर्मा, गीता साहू, हृदय प्रकाश अनंत, घासीराम चौहान, ललित नायक, नीरज खूंटे, विनोद खूंटे, गणेश मांझी, रवि शर्मा, संतोष यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने राजस्व, पुलिस और स्थानीय निकाय संयुक्त अभियान चलाएं - कलेक्टर

Thu Jul 15 , 2021
राजस्व,  पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक जांजगीर-चांपा,15 जुलाई, 2021/ कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर  कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई पूर्वक पालन सुनिश्चित करने राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और नगरीय निकाय के अधिकारियों की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी। जिले के रेलवे स्टेशनों में प्रवासी श्रमिकों, […]

You May Like

Breaking News

advertisement