बिहार:मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

संवाददाता-विक्रम कुमार

राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया गया। पूर्णिया में भी प्रदर्शन किया गया। पूर्णिया में प्रदर्शन कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम से लेकर रेणु उद्यान तक बैलगाड़ी, पैदल एवं साइकिल से चलकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास ने किया। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार हर एक मुद्दे पर पूर्णत: विफल है। यह सरकार गरीबों की सरकार नहीं है। यह सरकार पूंजीपति एवं उद्योगपतियों की सरकार है। बिहार की जनता ने तो इस सरकार को उखाड़ फेंका था। सरकार बहुत दिनों तक चलने वाली नहीं है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं पूर्णिया जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई एवं भ्रष्टाचार की खिलाफ यह आंदोलन नहीं राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा चलाया हुआ जंग है। जब तक महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगा राजद का एक एक कार्यकर्ता ये जंग लड़ता रहेगा। कार्यक्रम में राजेश कुमार मंडल, उपेंद्र शर्मा, अभय कुमार सिन्हा, आलोक राज, राजेश रमन, नवीन कुमार यादव, मिथिलेश कुमार यादव, अंकित यादव, राकेश चंद्रवंशी, अजय मांझी, अनुरंजन साह के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:विधि व्यवस्था, लोक शिकायत निवारण एवं समन्वय में समिति की बैठक

Tue Jul 20 , 2021
संवाददाता-विक्रम कुमार जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विधि व्यवस्था लोक शिकायत निवारण एवं समन्वय समिति की बैठक की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ,वीडियो […]

You May Like

Breaking News

advertisement