बिहार:बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

कटिहार संवाददाता

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कटिहार प्रखंड मुख्यालय में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ कुमार मसरूर आलम महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिता कुमारी के अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। मोदी सरकार के विरुद्ध बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी तख्ती बैनर लिए ढोल नगाड़े के साथ गगनचुंबी नारे भी लगाए।मौके पर मुख्य रूप से कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा की बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज सभी प्रखंडों में पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के मूल्य में अत्यधिक वृद्धि के साथ सरसों तेल खाद्यान्न वस्तुओं के साथ अन्य तमाम उपभोक्ता वस्तुओं की महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर केंद्र के गरीब मेहनतकश और मझोले व्यापारी के विरोधी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही 14 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 17 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए लिए सैकड़ों कार्यकर्ता पटना के लिए कटिहार से रवाना होंगे।जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अपने अदूरदर्शी स्वार्थी और कॉर्पोरेट घरानों के लाभ के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को पाताल लोक में पहुंचा दिया है। बेरोजगारी और हताशा नौजवानों में घर करती जा रही है। देश के लगभग 23 करोड लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और किसानों में भीषण महंगाई ने हाहाकार मचा रखा है। मौके पर सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक रहे प्रोफेसर विनोद यादव जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी तबरेज आलम अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद हसन लीगल सेल अध्यक्ष निक्कू सिंह नितिन सिन्हा सीता कुमारी रेशमा खातून मोहम्मद मर्सीउर रहमान अभिषेक शर्मा पिंटू चंद्रवंशी मोहम्मद आरजू भोला यादव परवेज आलम मोहम्मद नसीम अंसारी अनवर सलाम सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रो आलोक यादव ने फादर स्कैन स्वामी की मौत का जिम्मेदार केन्द्र सरकार पर लगाया

Wed Jul 7 , 2021
पूर्णिया संवाददाता बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक कुमार ने देश के जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता, आदिवासीयों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले 84 वर्षीय फादर स्टैन स्वामी कि मुंबई के एक जेल में समुचित इलाज नहीं […]

You May Like

advertisement