किसी पत्थर दिल माँ से जुड़ी जिसने अपनी मासूम बच्ची को एक सूखे कुएँ में मरने के लिये फ़ेंका

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में ह्रदय विदारक घटना सामने आई है जिसका अंत सुखद है। इस घटना को सुखान्त बनाने वाला एक खाकी वर्दी धारी है जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। घटना है किसी पत्थर दिल माँ से जुड़ी जिसने अपनी मासूम बच्ची को एक सूखे कुएँ में मरने के लिये फ़ेंक दिया था। हालांकि कहावत है कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। इसी कहावत को चरितार्थ करने वाले हैं गुरबख्शगंज थाना इलाके के अटोरा चौकी इंचार्ज नितिन मलिक। नितिन मलिक क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे उसी दौरान सड़क किनारे स्थित एक कुएँ से बच्ची के रोने की आवाज़ आई। नितिन मालिक ने उत्सुकतावश उसमें झांका तो वहां कपडे में लिपटी एक मासूम बच्ची नज़र आई जो लगातार रोये जा रही थीं। नितिन मालिक ने तुरंत हमराहियों और ग्रामीणों की मदद से कुएं में सीधी लगाई और उसके ज़रिये बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया। नितिन मलिक ने अपने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा सरकार की पुलिस हत्यारों को बचा रही- राम आसरे विश्वकर्मा

Wed Jan 15 , 2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने भदोही के रड़ई याकूबपुर गांव में नाबालिग लक्ष्मी विश्वकर्मा की हत्या को संज्ञान में लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मृतक के गरीब विश्वकर्मा परिवार की परिवरिश के लिये एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की। उक्त धनराशि विश्वकर्मा समाज […]

You May Like

advertisement