शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति

जांजगीर-चांपा, 01 अगस्त, 2021/ राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी है। यह सहमति वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर दी गई है। आज यहां मंत्रालय से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत जारी किए जाएं, नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि प्रोबेशन अवधि तथा प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के वित्त निर्देश क्रमांक 21/2020 के अनुसार होगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने ग्राम महंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया

Sun Aug 1 , 2021
जांजगीर-चांपा, 01 अगस्त ,2021/   कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला आज जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम महंत  में आयोजित वृक्षारोपण महोत्सव में शामिल हुए। कलेक्टर ने ग्राम महंत के गौठान परिसर में पंच वृक्ष क्रमश: – पीपल, आंवला, बरगद, बेल और नीम के पौधों का रोपण किया। उन्होंने मां चंडीदाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement